जन मानस की शिकायतों का निराकरण, प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता-जिलाधिकारी
जनपद के तीनों तहसीलो में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गयी फरियादियो की समस्याएं
On
स्वतंत्र प्रभात
राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम,मौके का स्थलीय निरीक्षण कर कराए संतुष्टिपरक निस्तारण-पुलिस अधीक्षक
त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन - मुख्य विकास अधिकारी
भदोही 18 मार्च 2023/ जन शिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत सम्पूर्ण समाधान दिवस जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील औराई में जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्य, उप जिलाधिकारी औराई लालबाबू दुबे ,तहसील ज्ञानपुर में उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडेय एवं तहसील भदोही में अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह,उप जिलाधिकारी कृपा शंकर पांडेय व अन्य अधिकारियो द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फ़रियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुनकर निस्तारण किया गया।
उपस्थित अधिकारियो के समक्ष विभिन्न विभागो से सम्बन्धित तहसील औराई में कुल 52 फरियादियो के द्वारा अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया। जिसमें से जिलाधिकारी द्वारा 04 प्रार्थना पत्रो को मौके पर ही निस्तारित करते हुये शेष 48 प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरंग राठी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से एक सप्ताह केे अन्दर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की बातो को गम्भीरता से अवश्य सुने तथा शिकायत के निस्तारण हेतु मौके पर जाकर जाॅच करते समय शिकायतकर्ता अथवा वहाॅ पर उपस्थित व्यक्तियो के हस्ताक्षर अवश्य कराये तथा फोटोग्राफ्स भी सुनिश्चित करें।
तहसील औराई में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मेें लगायें गये विभिन्न कैम्पो-बाल विकास पुष्टाहार विभाग,स्वास्थ्य विभाग का कोविड बुस्टर डोज,आयुष्मान गोल्डेन कार्ड,परिवार नियोजन,समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन,महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के उन्ययन हेतु विविध योजना मिशन शक्ति,राजस्व विभाग हेल्प डेस्क आदि का उपर्युक्त अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुयें उनके द्वारा लाभार्थियों को दी जाने वाली योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस द्वारा शासन त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। तहसील दिवस में आए जनता की समस्याओं का पुलिस व राजस्व अधिकारी संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए न्यायोचित निस्तारण कराना सुनिश्चित करें ।
मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने कहा कि आई0जी0आर0एस0 के निस्तारण मे डिफाल्टर कदापि नही होना चाहिये, प्राप्त संदर्भो का ससमय निस्तारित करते आख्या को पोर्टल पर अपलोड किया जाय।
इसी क्रम में तहसील भदोही में अधिकारियो द्वारा कुल 92 प्रार्थना पत्रो में 13 का निस्तारण तथा तहसील ज्ञानपुर में उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडेय द्वारा कुल 17 प्रार्थना पत्रो में 06 का निस्तारण किया गया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Dec 2025
12 Dec 2025
11 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List