आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत एक घायल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
बीकापुर अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के देवकली माफी में स्थित एनम सेंटर निर्माण कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत एक घायल बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के देवकली माफी में स्थित एनम सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा था उसी दौरान जनपद बहराइच के ग्राम पीपर मोहन निवासी मौजीलाल उम्र 20 वर्ष पुत्र रामबरन के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से घटनास्थल पर मौत हो गई वही दूसरा मजदूर सुनील उम्र 26 पुत्र अमेरिका प्रसाद निवासी ग्राम पिपर मोहन जनपद बहराइच जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया जहां जख्मी सुनील कुमार का इलाज किया जा रहा है इसके अलावा कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लिखा पढ़ी शुरू कर दी है। मृतक मौजी लाल, राघव राम दो भाई थे जिसमें से वह बड़ा था

About The Author

Post Comments

Comments