दहेज में चार पहिया न मिलने पर विवाहिता को जला कर मारने की कोशिश, मुकदमा दर्ज
स्वतंत्र प्रभात
पीड़िता के भाई ने पति सहित ससुराल के लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर दी दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुल्हरिया थाना क्षेत्र के राजा सेमरा नम्बर 2 निवासी आकाश पासवान पुत्र रामकरन पासवान ने अपनी बहन की शादी 4 वर्ष पूर्व हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुदहट टोला घोठवां निवासी सुनील पासवान पुत्र सरजू पासवान के साथ किया था। उपहार में तीन लाख नकद और गहने दिया था।
जिससे ससुराल के लोग खुश नही थे। और चार पहिया की मांग कर रहे थे। शनिवार को ससुराल के लोगो ने दहेज की मांग को लेकर बहन को जलाकर मार डालने की कोशिश किया। जो पूरी तरह जल चुकी है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने ससुराल के लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव ने बताया कि भाई की तहरीर पर धारा 326, 498ए दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Comment List