यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते कोठी इंस्पेक्टर व   प्रबंधक फ़ोटो के नीचे लिख देना

इस्पेक्टर कोठी व आदर्श इंटर कॉलेज व वेदमाता गायत्री विद्यालय के प्रबंधक द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पढ़ाया गया पाठ

यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते कोठी इंस्पेक्टर व   प्रबंधक फ़ोटो के नीचे लिख देना

  बच्चों को अच्छी राह बताना शिक्षकों व अभिभावकों  की जिम्मेदारी 

स्वतंत्र प्रभात 
 
 
कोठी ,बाराबंकी: मंगलवार  को इंस्पेक्टर कृष्ण कांत यादव कोठी   द्वारा  आदर्श इंटर कॉलेज व वेदमाता गायत्री विद्यालय उस्मानपुर में छात्र व छात्रों तथा शिक्षकों को ट्रैफिक नियम की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार बता दें
 
 
आपको कि कोठी थाना के तेजतर्रार इंस्पेक्टर   कृष्ण कांत यादव द्वारा बच्चों व अभिभावकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ओवर स्पीड में वाहन न  चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना वाहन  चलाने के
 
 
पहले हेलमेट लगाना  अगर यह सब  काम समय से हो जाएं  तो दुर्घटना का  कारण कभी नहीं  बनेगा, जिसके बारे में चालकों को सजग रहना चाहिए। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की पूरी तरह पालन करना चाहिए।
 
 
कार व हलके वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह देते हुए अपनी रोड के बाएं  चलना चाहिए  वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट दर्ज करने के लिए पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार के
 
 
नशे की हालत में कभी वाहन ना  चलाएं । आदर्श इंटर कॉलेज व वेद माता गायत्री विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार शर्मा द्वारा स्कूली बच्चों को समझाया गया कि 18 वर्ष के होने से पहले हमें व्हीकल नहीं चलाना चाहिए। 18 वर्ष के होने उपरांत ड्राइविग लाइसेंस जरुर बनवाए।
 
 
और लोगों को जागरूक करें  आगे कहा कि लोगों को चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने अमूल्य जान-माल की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की पालन करने के बारे जागरुक किया गया। इस मौके उप प्रबंधक जितेंद्र कुमार शर्मा,
 
 
इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य राम बहादुर रावत, वेदमाता गायत्री विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार वर्मा,  कांस्टेबल मे  कपिल तिवारी,  राहुल कुमार ,शिवम सिंह महिला आरक्षी रेनू वर्मा सहित विद्यालय के अध्यापक व छात्र तथा छात्राएं मौजूद  रही।
 
 
Tags:  

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel