धान क्रय केंद्र पर पहुंचे डीएम, जाना खरीद की प्रगति

धान क्रय मूल्य 2040 रूपये प्रति क्विंटल की दी गयी किसानों को जानकारी

धान क्रय केंद्र पर पहुंचे डीएम, जाना खरीद की प्रगति

क्रय केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए डीएम ने आरएमओ को दिया निर्देश

स्वतंत्र प्रभात

राघवेंद्र मल्ल 

पडरौना, कुशीनगर।जिलाधिकारी रमेश रंजन ने राजकीय धान क्रय केंद्र बरवा का निरीक्षण कर अब तक की गयी खरीद का जायजा लिया। वजन मशीन, पावर डस्टर, नमी मापक यंत्र आदि का भी निरीक्षण किया। धान क्रय केंद्र पर उपस्थित किसान से धान क्रय की स्थिति जानी।

जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ (खाद्य एवं विपणन अधिकारी) विनय प्रताप सिंह से धान क्रय केंद्र का लक्ष्य, धान की किस्म, न्यूनतम समर्थन मूल्य इत्यादि की जानकारी ली तथा उन्हें जनपद के सभी धान क्रय केंद्र पर सभी बेसिक सुविधायें सुनिश्चित किये जाने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने धान क्रय केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही धान खरीद सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। किसानों को धान खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रूपये प्रति क्विंटल की जानकारी दी गयी।

कानपुर में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस Read More कानपुर में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel