भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ

संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार की लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया


स्वतंत्र प्रभात 
 

महोबा । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ विभा पुरवार की अध्यक्षता में कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम खरेला एवं चरखारी मंडल में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में  


संयोजक प्रदेश कार्य समिति सदस्य दीप्ति गुप्ता एवं चरखारी ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा उपस्थित रहीं।कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री ने अधिक से अधिक महिलाओं को प्रदेश सरकार की महिलाओं के लिए लाभकारी योजनाओं  से 

अवगत कराया एवं योजनाओं के पत्रक का वितरण किया, उक्त संवाद कार्यक्रम में चरखारी मंडल की मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिला उपाध्यक्ष  साधना तिवारी, सुधा चपरा, जिला महामंत्री मधु बसेड़िया, जिला मंत्री कल्पना बडौनिया, मंडल प्रभारी संजना सेन, चरखारी नगर अध्यक्ष द्रोपदी वर्मा, उपाध्यक्ष नीतू खटीक, महामंत्री रामजी, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा राजोरिया, आदि मातृशक्ति एवं जनमानस उपस्थित रहा।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel