लखीमपुर में हिंसा के विरोध में समाजवादी पार्टी का कैंडल मार्च

लखीमपुर में हिंसा के विरोध में समाजवादी पार्टी का कैंडल मार्च

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महराज नगर बाजार परिसर पर एकत्र हुए। 


स्वतंत्र प्रभात 
 

बिसवां।सीतापुर लखीमपुर में गाड़ी चढ़ाकर किसानों की हत्या किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला कोषाध्यक्ष शुभम रस्तोगी के नेतृत्व मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देर शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला।समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महराज नगर बाजार परिसर पर एकत्र हुए। 


यहां पर हाथों में जलती हुई कैंडिल लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महराज नगर चौराहे पर पहुंचे और मृतक किसानों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा।सपा नेता शुभम रस्तोगी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में सरकार के निर्देश पर किसानों की हत्या की गई है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। भाजपा राज में गुंडागर्दी दिनोंदिन बढ़ रही है।

 इस कृत्य के दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना से यह साबित हो गया है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। आंदोलन को कुचलने के लिए हिसा का सहारा लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है।


 कैंडिल मार्च में विधानसभा कोषाध्यक्ष जिशान अन्सारी, विधानसभा सचिव शरद शुक्ला, आज़ाद अन्सारी, राहुल वर्मा , मोहित कश्यप, परवेज़ आलम, मो वसी, रकीब, डॉक्टर फर्रहान, मो वशी, मो अफ़्फ़ान, अमित यादव, मो अकील, मो अलकैफ, मो अकदस, राम रतन, मो शाहिद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel