वोट डालने जाएंगे सशक्त लोकतंत्र बनायेंगे:-डीएम
चित्रकूट।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने आज विकासखंड कर्वी के ग्राम पहरा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर मतदान के लिए जागरूक किया गया
चित्रकूट।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने आज विकासखंड कर्वी के ग्राम पहरा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर मतदान के लिए जागरूक किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट डालने जाएं सशक्त लोकतंत्र बनाएं आप लोग जागरूक मतदाता हैं भारत के भाग्य विधाता है तथा युवा देश की शान है आप लोग अधिक से अधिक 27 फरवरी 2022 को अपने बूथ पर जाकर मतदान करें तथा दिव्यांग एवं 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को भी मतदान केंद्र पर ले जाकर मतदान कराएं।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब आप लोग शत-प्रतिशत मतदान करेंगे प्रत्येक व्यक्ति वोट दें 27 फरवरी 2022 को निर्वाचन आयोग ने सुबह 7 बजे से सायंकाल 6 बजे तक मतदान करने का समय दिया गया है।इस अवसर पर अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, नायब तहसीलदार करबी रामानंद मिश्रा , थानाध्यक्ष भरतपुर दुर्गेश गुप्ता , सचिव ,ग्राम प्रधान पूनम सिंह सहित संबंधित अधिकारी बूथ लेवल ऑफिसर एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Comment List