जिलाधिकारी ने किया धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार द्वारा धान खरीद केन्द्र उन्नाव मण्डी स्थल, धान खरीद केन्द्र साधन सहकारी समिति बिछिया का औचक निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी द्वारा धान खरीद केंद्र उन्नाव मंडी के स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रिया यादव केंद्र प्रभारी उपस्थित मिली। जिनसे धान खरीद के संबंध में जानकारी ली गई जिसपर खरीद शून्य

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार द्वारा धान खरीद केन्द्र उन्नाव मण्डी स्थल, धान खरीद केन्द्र साधन सहकारी समिति बिछिया का औचक निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा धान खरीद केंद्र उन्नाव मंडी के स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रिया यादव केंद्र प्रभारी उपस्थित मिली। जिनसे धान खरीद के संबंध में जानकारी ली गई जिसपर खरीद शून्य होना बताया गया। जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा किए गए रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी करने पर 24 किसानों द्वारा अभी तक रजिस्ट्रेशन कराए जाने की बात संज्ञान में लाई गई।

विगत वर्ष में कितने किसानों द्वारा धान विक्रय किया गया था, के संबंध में जानकारी करने पर स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं। कांटों के संबंध में जानकारी करने पर दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे क्रियाशील पाए गए। नमी मानक यंत्र उपलब्ध मिला। बोरो की संख्या के संबंध में जानकारी करने पर 1215 बोरे जूट व 100 बोरे प्लास्टिक के होना बताया गया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय किसान देवीदयाल पुत्र कमलेश निवासी ऐरा भदियार धान के विक्रय हेतु सैंपल लेकर आए थे जिनका सैंपल देखा गया।

उपलब्ध नमी मापक यंत्र से नमी की मात्रा की जांच की गई। नमी 10 प्रतिशत पाई गई। लक्ष्य के संबंध में उपस्थित केंद्र प्रभारी से जानकारी करने पर लक्ष्य अभी न मिलने की बात बताई गई। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक है। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी से कहा कि इस संबंध में अपना लिखित स्पष्टीकरण 2 दिन के अंदर प्रस्तुत करें कि अभीतक केंद्रों को लक्ष्य आवंटन किन परिस्थितियों में नहीं किया गया।

तत्काल लक्ष्य आवंटन हेतु अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा धान खरीद केंद्र साधन सहकारी समिति बिछिया के निरीक्षण के समय संदीप दीक्षित केंद्र प्रभारी उपस्थित मिले जिनसे खरीद के संबंध में जानकारी की गई। जिसपर खरीद शून्य होना बताया गया। जिलाधिकारी द्वारा रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी करने पर 10 से 12 किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराये जाने की बात संज्ञान में लाई गई।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel