ऑटो और बाइक की भिड़ंत में एम्बुलेंस कर्मचारियों की सूझबूझ से बचा युवक का पैर
On
बस्ती। बस्ती जिले के नवीन फल मंडी, ब्लॉक साउ घाट, ओवर ब्रिज के निकट गौतम पुत्र रामदुलारे उम्र 47 साल, मंझहुआ चौधरी ब्लॉक गौर के रहने वाले, अपनी बाइक से नवीन मंडी गये थे। वापस आते समय अनियंत्रित ऑटो से टक्कर हो गयी। जिसमे गौतम को गंभीर चोट आयी। सूचना मिलते ही पुत्र गौरव ने 108 एंबुलेंस कॉल सेंटर फोन किया। कुछ नहीं समय में एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई। गाड़ी संख्या यूपी 32 बिजी 8617 पर मौजूद ई.एम.टी. चंदन तिवारी एवं पायलट आवेश ने घायल को तत्काल एंबुलेंस में शिफ्ट किया।
जिसमें घायल गौतम को काफी चोट आई थी, उनका एक पैर टूट गया था, और लटक गया था जो की पूरी तरह उठ नहीं पा रहा था। एंबुलेंस ई.एम.टी. चंदन ने तत्काल पैर की हालत सही ना देखते हुए फस्ट ऐड किया तथा एंबुलेंस में मौजूद उपकरण में से एक उपकरण एअर स्प्लिंट सही तरीके से उनके पैरों पर लगाया किया और पैर को सुरक्षित किया इसके अलावा कॉल सेंटर में आरसीपी के डॉक्टर की मदद ली और उचित दवाई दी गई जिससे घायल को प्राथमिक उपचार सही समय पर मिल गया। जिससे उसका पैर बच गया। सभी घायल गौतम को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List