जलस्तर हुआ चेतावनी बिंदु पार, डीएम ने कटान और बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से पश्चिम के बांधों से बराबर पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा। शुक्रवार दोपहर चेतावनी बिन्दु पार कर गया। जिससे निचले इलाकों व ग्रामीण क्षेत्रों में पानी भर गया है। जिससे लोग सुरक्षित ठिकाने की ओर जाने

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से पश्चिम के बांधों से बराबर पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा। शुक्रवार दोपहर चेतावनी बिन्दु पार कर गया। जिससे निचले इलाकों व ग्रामीण क्षेत्रों में पानी भर गया है। जिससे लोग सुरक्षित ठिकाने की ओर जाने लगे हैं। जिसको देखते हुये जिलाधिकारी ने बाढ़ और कटान क्षेत्र का जायजा लिया और मातहतों को निर्देश दिये।पिछले कई दिनों से गंगा का पानी चेतावनी बिंदु के नीचे चल रहा था। शुक्रवार सुबह बैराज बांध और पश्चिम के बांधों से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया।

जिससे शुक्लागंज की ओर दोपहर दो बजे चेतावनी बिंदु पार कर गया। बढ़े जलस्तर के कारण निचले इलाकों में सैकड़ांे मकानों में पानी भर गया है। तमाम मकान जलमग्न हो गए हैं। चंपापुरवा, तेजी पुरवा, मनसुखखेड़ा, हुसैन नगर कर्बला, ईद्गाह कॉलोनी के लगभग दो सौ मकान पानी से घिर गए हैं। लोग गृहस्थी का सामान नाव से सुरक्षित स्थानों को ले जाने के लिए पूरे दिन लगे रहे। मकानों में पानी भरने से तमाम लोग किराए पर कमरा लेकर अपनी गृहस्थी का सामान सुरक्षित करने में लगे रहे। वहीं गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार होने पर दोपहर के समय डीएम रवीन्द्र कुमार बाढ़ और कटान का जायजा लेने पहुंचे। जहां रविदास नगर कटान स्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद डीएम ने तहसीलदार ओम प्रकाश शुक्ला, लेखपाल के के शुक्ला, मनोज यादव को निर्देश देते हुये कहा कि कि कटान के किनारे रह रहे लोगों को सख्ती से हटाया जाये। जिसके बाद राजस्व कर्मियों ने तत्काल पुलिस की मदद से कई परिवारों को हटाकर पंचायत भवन, सामुदायिक केन्द्र में पहुंचाया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel