समाज में शिक्षा व जागरूकता का अभाव के कारण महिला उत्पीड़न-शबीना खान

महिलाएं वच्चियों को शिक्षित बनाएं व लड़का लड़की में भेद न करें- शबीना खान ब्यूरो रिपोर्ट- प्रमोद रौनियार मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के विशेष निर्देश के अनुपालन में आज ए0डी0आर0 भवन दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पड़रौना के तत्वाधान में सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण शबीना खान की अध्यक्षता में महिला जागरूकता शिविर का

महिलाएं वच्चियों को शिक्षित बनाएं व लड़का लड़की में भेद न करें- शबीना खान

समाज में शिक्षा व जागरूकता का अभाव के कारण महिला उत्पीड़न-शबीना खान

ब्यूरो रिपोर्ट- प्रमोद रौनियार

मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के विशेष निर्देश के अनुपालन में आज  ए0डी0आर0 भवन दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पड़रौना के तत्वाधान में सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण शबीना खान की अध्यक्षता में महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

समाज में शिक्षा व जागरूकता का अभाव के कारण महिला उत्पीड़न-शबीना खान

जिसमे जिला प्रोवेशन अधिकारी व उनके सहायक गण,व समाज कल्याण विभाग के ऋषिकेश ,एडीओ तथा पूजा रानी बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित हुए।
 

जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा महिला कल्याण योजना उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना,पति की मृत्यु पश्चात निराश्रित पेंशन योजना,पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिलाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु अनुदान तथा निराश्रित महिलाओं के पुनर्विवाह करने पर दम्पति पुरस्कार, पश्चातवर्ती देखरेख संगठन (महिला) दहेज से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान की जाती है।

समाज में शिक्षा व जागरूकता का अभाव के कारण महिला उत्पीड़न-शबीना खान

उ0प्र0 रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष आदि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कन्या सुमंगला योजना के तहत कई स्टेप में लाभ दिया जाता है, इसका लाभ लेने के लिये लाभार्थी का परिवार उ0प्र0 का मूल निवासी हो तथा उसके पास स्थायी निवास प्रमाणपत्र हो, लाभार्थी का पारिवारिक वार्षिक आय रू0 3 लाख से कम हो , किसी परिवार की अधिकतम दो बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकता है
 आम जनता इसे जंन सेवा केंद्र या स्वयं अपने कंप्यूटर /स्मार्ट फोन के जरिये फॉर्म आनलाइन कर सकते हैं एवं अन्य सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। 

समाज कल्याण विभाग से एडीओ ऋषिकेश द्वारा वृद्धा पेंशन , शादी अनुदान, सामूहिक विवाह, पारिवारिक लाभ,वृद्धाश्रम, उत्पीड़न, स्वतः रोजगार, दुकान निर्माण,आदि कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। 

समाज में शिक्षा व जागरूकता का अभाव के कारण महिला उत्पीड़न-शबीना खान

बाल विकास परियोजना अधिकारी के द्वारा आंगन बॉडी कार्यकत्रियों के कार्य, उनके द्वारा दिये जाने वाले विभिन्न प्रकार का पुष्टाहार,दलिया खिलाने से वच्चों को लाभ आदि के बारे में जानकारी दी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर शबीना खान के द्वारा बताया गया कि महिलाओं को जागरूक न होने के कारण आज समाज मे विभिन्न प्रकार से महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न , घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न समाज मे शिक्षा व जागरूकता के अभाव कारण हो रहा है। 

इस लिए समाज के हर एक महिला को शिक्षित व जागरूक होना होगा। इसके लिए महिलाएं अपनी बच्चों को शिक्षित बनाएं, लड़का व लड़कीं में भेद न करें,शिक्षा से समाज के विभिन्न प्रकार की बुराइयों को मिटाया जा सकता है,इसके साथ ही महिलासों के हितों के सम्बंध में जानकारी दी गई।
 

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शबीना खान द्वारा कोविड-19 महामारी के सम्बंध में कोरोना वायरस से वचाव हेतु आवश्यक जानकारी भी दी गई।

समाज में शिक्षा व जागरूकता का अभाव के कारण महिला उत्पीड़न-शबीना खान
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel