
वैदिक मंत्रोच्चार व सुन्दर कांड पाठ के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा
भेटुवा (अमेठी)। जनपद के विकास खण्ड भेटुआ के टिकरी गांव में आयोजित गोवर्धन पूजा में भगवान गोवर्धन की पूजा की गई। पूजा के आरम्भ में हीरापुर गांव से आये प्रवीण तिवारी उर्फ राजू,सन्दीप तिवारी उर्फ सोनू व शास्त्रीय संगीत प्रशिक्षु अम्बुज तिवारी ने गायन वादन के साथ श्री रामचरित मानस पाठ के सुन्दर कांड का
भेटुवा (अमेठी)। जनपद के विकास खण्ड भेटुआ के टिकरी गांव में आयोजित गोवर्धन पूजा में भगवान गोवर्धन की पूजा की गई। पूजा के आरम्भ में हीरापुर गांव से आये प्रवीण तिवारी उर्फ राजू,सन्दीप तिवारी उर्फ सोनू व शास्त्रीय संगीत प्रशिक्षु अम्बुज तिवारी ने गायन वादन के साथ श्री रामचरित मानस पाठ के सुन्दर कांड का आयोजन किया गया। पूजन में आये पण्डित बाबूलाल तिवारी ने कहा कि श्री गोवर्धन भगवान की पूजा से पापों का नाश हो जाता है तथा धर्म की स्थापना को नया आयाम मिलता है। पूजन के बाद हवन व सायंकालीन वेला में श्री गायत्री शक्तिपीठ अमेठी से आये पण्डित श्री राधेश्याम तिवारी ने प्रवचन कर दीपयज्ञ करवाया।
आयोजक गया प्रसाद तिवारी ने बताया कि विगत वर्ष श्रीमद्भागवत कथा के क्रम में श्री गोवर्धन पूजा सम्पन्न हुई। श्री गोवर्धन पूजा के बाद आज 6 मार्च को विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ।जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर सदाशिव तिवारी, जुगलकिशोर, गिरिजा प्रसाद ,दीपक तिवारी, कमलेश सिंह,इंद्रभान,राम कृष्ण तिवारी, आशीष अग्रहरि, प्रिंस पांडेय ,रोहित,सिंह,ओमप्रकाश सिंह,अवनीश पाण्डेय, महेश चंद्र,राम करन यादव ,शौर्य वीर तिवारी,रंजना तिवारी तथा डॉ0 धर्मेंद्र तिवारी के साथ सैकड़ों की तादाद में महिलाएं व पुरूष श्रद्धालु मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List