
गोपीगंज समेत पूरे जिले में जुमे पर सतर्क रही पुलिस
भदोही। दिल्ली मे हुई हिंसा को मद्देनजर रखते हुए डालर नगरी भदोही में भी शुक्रवार को पुलिस की काफी सक्रियता देखी गई। जिले भर के प्रमुख बाजारों में पुलिस के अधिकारी और जवान पैनी नजर बनाये हुए थे। गोपीगंज बाजार में ज्ञानपुर के सीओ कालू सिंह खुद निगरानी करते दिखे। प्रशासन के तरह से किसी
भदोही। दिल्ली मे हुई हिंसा को मद्देनजर रखते हुए डालर नगरी भदोही में भी शुक्रवार को पुलिस की काफी सक्रियता देखी गई। जिले भर के प्रमुख बाजारों में पुलिस के अधिकारी और जवान पैनी नजर बनाये हुए थे। गोपीगंज बाजार में ज्ञानपुर के सीओ कालू सिंह खुद निगरानी करते दिखे। प्रशासन के तरह से किसी भी तरह की अफवाह को फैलाने वालो पर भी विशेष नजर रखी गई है। सोशल मीडिया पर नजर है।
हालांकि जिले में हमेशा की तरह सामान्य स्थिति है कही किसी तरह की बाते सुनने या देखने को न मिली। जिले के संभ्रांत नागरिक भी लोगो को आपसी सद्भाव व भाईचारा बनाने की बात करते नजर आये। शुक्रवार को जिले की मस्जिदों में हमेशा की तरह नमाज अदा की गई और लोग सामान्य रूप से अपने कार्य करते दिखे। लेकिन फिर भी जिले की पुलिस सतर्कता को लेकर काफी सक्रिय रही।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List