
अर्धनारीश्वर मंदिर पर हुआ ॐ नमः शिवाय का अखण्ड पाठ
महाशिवरात्रि पर किया गया रुद्राभिषेक महाशिवरात्रि पर किया जा रहा रुद्रा भिषेक अम्बेडकरनगर। जनपद मुख्यालय के मोहसिनपुर मंसूरपुर स्थित प्राचीन अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर ओम नमः शिवाय अखंड जागरण, यज्ञ, जलाभिषेक कर रुद्राभिषेक किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री शिव कुमार वर्मा

महाशिवरात्रि पर किया गया रुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि पर किया जा रहा रुद्रा भिषेक
अम्बेडकरनगर। जनपद मुख्यालय के मोहसिनपुर मंसूरपुर स्थित प्राचीन अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर ओम नमः शिवाय अखंड जागरण, यज्ञ, जलाभिषेक कर रुद्राभिषेक किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री शिव कुमार वर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर वर्षों से जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता रहा है। महाशिवरात्रि पर आज नगर के हजारों लोगों ने जलाभिषेक कर रुद्राभिषेक में शामिल होकर भोलेनाथ का पूजा अर्चन किया गया। उक्त अवसर पर अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर के पुजारी बाबा रामेश्वरानंद, हरिनारायण मद्धेशिया पूर्व सभासद नगर पालिका परिषद अकबरपुर, योगेंद्र प्रसाद उर्फ जोगी अंकल, रमेश गुप्ता, राजीव उपाध्याय उर्फ फंटू आदि भारी संख्या में लोगों ने पूजा अर्चना की तथा नगर के गायत्री शक्तिपीठ अकबरपुर में विशेष पूजा अर्चना की गई। जनपद मुख्यालय के शिव बाबा में लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel

Comment List