
कांग्रेस गांव-गांव जाकर चला रही किसान जन जागरण अभियान
अमेठी। कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के घर – घर और गांव – गांव जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। किसानों की समस्याओं को पार्टी के नेता सुन रहे हैं और अभिलेखों में दर्ज कर रहे हैं। टिकरी, पीपरपुर गांव में कांग्रेस के पर्यवेक्षक बिनोद मिश्र, जिला
अमेठी। कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के घर – घर और गांव – गांव जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
किसानों की समस्याओं को पार्टी के नेता सुन रहे हैं और अभिलेखों में दर्ज कर रहे हैं। टिकरी, पीपरपुर गांव में कांग्रेस के पर्यवेक्षक बिनोद मिश्र, जिला महामंत्री नरसिंह बहादुर सिंह, कांग्रेस सेवा दल युवा जिलाध्यक्ष अजीत यादव, आदि ब्लाक भेटुआ में गांव – गांव, घर – घर किसानों से रूबरू हो रहे हैं।
ब्लाक संग्राम पुर के गांव ठेगहा, शुकुल पुर में घर – घर किसानों से रूबरू कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव जुबेर आलम, कांग्रेस नेता बिनोद मिश्र आदि हुए।
ब्लाक – भादर के गांव टिकर माफी में कांग्रेस नेता कपिल पाण्डेय, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, महेंद्र बरनवाल, आदि ने घर – घर किसानों से रूबरू होने के बाद समस्याएं सुनी।
अमेठी जिले के ब्लाक-अमेठी में जयराम पुर गांव में घर – घर कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ला, पूर्व ब्लाक-अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय, सचिन पाण्डेय आदि ने किसानों की आय, समस्या, सुविधा पर चर्चा की।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List