
हिन्दू युवावाहिनी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया समरसता सहभोज कार्यक्रम
प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में कम्बल वितरण कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन ब्यूरो रिपोर्ट -जयदीप शुक्ला वजीरगंज,गोण्डा-हिन्दू युवा वाहिनी वजीरगंज द्वारा सोमवार को स्थानीय दयानन्द आर्य वैदिक इंटर कॉलेज में समरसता सहभोज व कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व देवीपाटन मंडल संभाग प्रभारी राज देव सिंह रहे।आयोजन
प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में कम्बल वितरण कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन
ब्यूरो रिपोर्ट -जयदीप शुक्ला
वजीरगंज,गोण्डा-
हिन्दू युवा वाहिनी वजीरगंज द्वारा सोमवार को स्थानीय दयानन्द आर्य वैदिक इंटर कॉलेज में समरसता सहभोज व कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व देवीपाटन मंडल संभाग प्रभारी राज देव सिंह रहे।आयोजन को संयोजक रणंजय सिंह,जिला अध्यक्ष शारदा कांत पांडेय,सह प्रभारी रिंकू बाबा,कटरा कुटी धाम के स्वामी चिन्मयानंद, अयोध्या के बाबा बलराम दास व बाबा बृज मोहन दास,दिल्ली व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश दूबे सहित तमाम लोगों ने सम्बोधित किया।वक्ताओं ने हिंदुत्व की रक्षा करने हेतु छुआछूत को मिटाने पर बल दिया।

देश मे नागरिकता संशोधन बिल पर हो रहे विरोध पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपना व्यक्तव्य भी दिया।उंन्होने कहा नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी की नागरिकता लेने के लिए नही अपितु नागरिकता देने के लिए बनाया गया है।
कुछ देश विरोधी ताकतें हैं जो इसे मुस्लिमों के लिए अहितकर बताकर देश मे दंगा फैलाने की कोशिश कर रही हैं।पड़ोसी मुल्क के कुछ दुश्मन भारत के मुसलमानों को भड़का रहे।लेकिन मोदी जी व योगी जी के शासन में उनके मंसूबों को कामयाबी नही मिल पाएगी।ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
आयोजन में सुशील जायसवाल,अरुण कौशल,वैष्णव दास मिश्र व ओम प्रकाश दूबे प्रत्येक ने 100-100 कम्बल का गरीबों में वितरण किया।कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी तरबगंज राजेश कुमार,प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, अखिलेश कौशल, रवि कौशल,राम फेर तिवारी,अमरीश दत्त सिंह,राजेन्द्र तिवारी, गुड्डू सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।संचालन शैलेश विक्रम सिंह ने किया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List