.jpeg)
एटा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा
फ़िरोज़ाबाद खबर, उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार की शाम निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इसके नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य दबे होने की आशंका है। एक क्रेन और मैक्स गाड़ी भी नीचे दबी है सूचना मिलते ही पुलिस के
फ़िरोज़ाबाद खबर,
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार की शाम निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इसके नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य दबे होने की आशंका है। एक क्रेन और मैक्स गाड़ी भी नीचे दबी है सूचना मिलते ही पुलिस के साथ बचाव दल मौके पहुंच गया है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई अफसर भी पहुंच गए हैं। क्रेन से पुल का हिस्सा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है।
थाना मलावन क्षेत्र के गांव छछैना के समीप हाईवे निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की शाम निर्माण कार्य चल रहा था, तभी यह हादसा हो गया। इसके नीचे एक क्रेन और मैक्स बोलेरा गाड़ी दबी हुई है। मैक्स गाड़ी में बैठे दो लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों शवों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुल के नीचे कई अन्य के दबने होने की आशंका है। उन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य चल रहा है। पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है।


About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List