बाजार खुलते ही सडक़ो पर लगा जैम

बाजार खुलते ही सडक़ो पर लगा जैम

यातायात व्यवस्था सुचारू करने मेंं पुलिस रही नाकामललितपुर। लॉकडाउन के बाद शहर के तिराहा और चौराहों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। मंगलवार को शहर के बाजारों में सुबह और दोपहर में जैम की समस्या हो गयी। सडक़ों पर खड़ी गाडियोंं के कारण दूसरे वाहन चालकों को निकलने मेंं काफी परेशानियों को सामना करना



यातायात  व्यवस्था  सुचारू करने मेंं पुलिस रही नाकाम
ललितपुर। लॉकडाउन के बाद शहर के तिराहा और चौराहों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। मंगलवार को शहर के बाजारों में सुबह और दोपहर में जैम की समस्या हो गयी। सडक़ों पर खड़ी गाडियोंं के कारण दूसरे वाहन चालकों को निकलने मेंं काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा तो वहीं टै्रफिक पुलिस भी दूर-दूर तक नजर नही आयी है। शहर में लागू वन-वे सिस्टम का भी टै्रफिक पुलिस की लापरवाही से धज्जियां उड़ती नजर आयी है। अन-लॉक होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गयी।
लम्बे अर्शे बाद शहर मेंं पूरी तरह बाजार खोलने की छूट मिल चुकी है। बाजार मेंं लोगोंं की भीड़ भी बढ़ती जा रही  है। शहर में लोगो की आवाजाही भी बढ़ गयी है। ऐसे मेंं शहर की यातायात व्यवस्था पर यातायात पुलिस का कोई ध्यान नही है। जिससे शहर मेंं कई जगहों पर यातायात व्यवस्था चौपट हो गयी है। बाजारों व चौराहोंं पर लग रहे जैम के कारण लोगों खासी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। परन्तु यातायात पुलिस की घोर लापरवाही इस समय साफ उजागर हो रही है। शहर की यातायात व्यवस्था को देख कर साफ नजर आ रहा है कि यातायात प्रभारी आखों को पर पट्टी बांध हुये है। लॉकडाउन खुलने के बाद लोग अपने घरों से बाजार के लिए निकल पड़े। शहर की ज्यादातर सडक़ों पर वाहनों की भीड़ नजर आई। परन्तु यातायात पुलिस का कोई भी सिपाही चौराहोंं पर नजर नही आया, दिन भर शहर मेंं जैम जैसी स्थिति बनी रही।


शहर मेंं लागूू वन-वे व्यवस्था चौपट
शहर की यातायात व्यवस्था वे पटरी हो गयी थी, जगह-जगह लगने वाले जैम को लेकर शहर वासी काफी परेशान हो रहे थे, जैम की समस्या से निजात दिलाये जाने के लिये शहर मेंं वन-वे व्यवस्था को लागू किया गया था। परन्तु लॉक डाउन खुलने के बाद शहर की वन-वे व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है। यातायात प्रभारी अनुज गंगवार का शहर की यातायात व्यवस्था का सुधारने के ओर ध्यान नही है। जिस कारण अन लॉक के दूसरे दिन भी शहर मेंं  जैम स्थिती बनी हुयी है। जिस कारण लोगोंं का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


चैकिंग के नाम पर वसूली मेंं लगी यातायात पुलिस
यातायात पुलिस अक्सर चौराहों पर चैकिंग करती हुयी नजर आती है। लेकिन वह चैैैकिंग के नाम पर वाहन चालकों का शोषण कर रहे है यातायात पुलिस शहर में सिर्फ चैकिंग कर लोगोंं से अवैध धन वसूली में जुटी हुयी है। इतना ही नही यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालकों से अभद्रता भी जाती है। जैसे ही चैकिंग खत्म होती है वैसे ही यातायात पुलिस चौराहों से गायब हो जाती है। परन्तु शहर मेंं यातायात व्यवस्था का क्या हाल है इसकी उन्हेंं कोई भी परवाह नही है। 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel