
राज्यमंत्री ने किया सामुदायिक किचिन का औचक निरीक्षण
ललितपुर- राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ.प्र. मनोहर लाल पंथ ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में संचालित सामुदायिक किचिन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सामुदायिक किचिन की सभी व्यवस्थाओं का गहनतापूर्वक जायजा लिया, साथ ही यहां पर क्वारंटाइन किये गए लोगों के बारे में जानकारी ली। मौके पर अमझरा घाटी के
ललितपुर-
राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ.प्र. मनोहर लाल पंथ ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में संचालित सामुदायिक किचिन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सामुदायिक किचिन की सभी व्यवस्थाओं का गहनतापूर्वक जायजा लिया, साथ ही यहां पर क्वारंटाइन किये गए लोगों के बारे में जानकारी ली।
मौके पर अमझरा घाटी के मजदूरों के लिए 1000 पैकेट भोजन तैयार कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मंत्री को अवगत कराया कि यहां पर क्वारंटाइन किये गए लोगों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन दिया जाता है, साथ ही उनके ठहरने के लिए समस्त आवश्यक सुविधाएं भी मौजूद है।
इसके साथ ही मौके पर मौजूद किचिन के सह-नोडल/जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय ने मंत्री को अवगत कराया कि यहां क्वारंटाइन लोगों के लिए सुबह के नास्ते में पोहा, बिस्किट, चाय, दोपहर के खाने में दाल, चावल रोटी, मिक्स्ड रसीली सब्जी, शाम को बिस्किट, चना, चाय तथा रात के खाने में दाल, चावल, रोटी व सब्जी दी जाती है। उन्होंने बताया कि यहां बनने वाले भोजन को जनपद के लगभग 20 शेल्टर हॉम में भेजा जाता है, साथ ही यहां पकने वाले भोजन की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। इस पर मंत्री ने मौके पर पक रहे भोजन की गुणवत्ता को भी परखा, व भोजन की गुणवत्ता देख प्रसंशा भी की।
इसी क्रम में मंत्री ने शेल्टर हॉम के शौचालयों को भी देखा, मौके पर सभी शौचालय स्वच्छ पाये गए। इसके बाद उन्होंने कम्यूनिटी किचिन के स्टॉक रुम का निरीक्षण किया। इसी तरह शेल्टर होम सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज महरौनी के निरीक्षण के समय विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थित मिले। यहां पर 59 व्यक्ति (महिला एवं पुरूष) रूके हुए हैं। खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि खाना ठीक एवं पर्याप्त मात्रा में मिलता है। साफ-सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्थायें ठीक पायी गईं। सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था की गई है। रूके हुए व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि वह राजस्थान से लौटे हैं तथा जनपद ललितपुर के ही ग्राम अंधेर, बूचा, सिंगेपुर आदि ग्रामों के रहने वाले हैं। आज इनका आखिरी दिन है। कल 14 दिन होने के बाद यह लोग यहां से चले जायेंगे। लोगों को कहा गया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत: पालन करें। महिलाओं से पूछा गया कि उन्हें कोई समस्या तो नहीं है, तो उनके द्वारा बताया गया कि नहीं कोई समस्या नहीं है। शेल्टर होम बड़ौनियां इण्टर कॉलेज महरौनी में शेल्टर होम के प्रभारी राजकुमार पुरोहित, खण्ड शिक्षा अधिकारी हैं।
निरीक्षण के समय बताया गया कि यहां पर 50 व्यक्ति (महिला/पुरूष) रूके हुए हैं। जनपद ललितपुर के ही ग्राम अमौरा, कारीटोरन, पीड़ार, रमगढ़ा, भीकमपुर आदि के रहने वाले हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था की गई है। खाने के बारे में पूछा गया, तो उनके द्वारा बताया गया कि खाना ठीक एवं भरपेट मिलता है तथा कोई समस्या नहीं है। इन लोगों को अभी 10-11 दिन ही हुए हैं।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें

Comment List