केरेडारी में विकास ग्राम संस्था ने बांटे 200 कंबल

केरेडारी में विकास ग्राम संस्था ने बांटे 200 कंबल

केरेडारी में विकास ग्राम संस्था ने बांटे 200 कंबल


झारखण्ड

सामाजिक संस्था "विकास ग्राम सेवा संस्थान" के द्वारा आज केरेडारी प्रखंड के कई गांवों में कंबल वितरण किया गया। ठंड को देखते हुए संस्था ने 200 जरूरतमंद, गरीब परिवारों तक कंबल पहुंचाएं। जिन गांव में कंबल वितरण किए गए है, उसमें पचड़ा, जोरदाग, मुंडा टोली, हरिजन टोला, ढमहा बागी, भुईयां टोला समेत कई गांव शामिल है।कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कृष्णा गुप्ता मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस ठंड में किसी गरीब का ठंड से मौत ना हो इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा घर-घर जाकर गरीब जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाया जा रहा है। आगे भी संस्था गरीब, जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करके और कंबल वितरण करेंगी।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel