Ticket Booking: ट्रेन टिकट बुकिंग को लेकर बदला नियम, जान लें ये जरूरी खबर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Ticket Booking: भारतीय रेलवे अपने टिकटिंग सिस्टम को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी दिशा में रेलवे अब तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर रहा है।

आने वाले दिनों में काउंटर से मिलने वाले तत्काल टिकट केवल ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद ही जारी किए जाएंगे। यानी मोबाइल नंबर और ओटीपी की पुष्टि के बिना टिकट बुक होना लगभग असंभव हो जाएगा। इसका उद्देश्य टिकटों की दलाली, फर्जी बुकिंग और गलत नंबरों के जरिए होने वाले दुरुपयोग पर पूरी तरह रोक लगाना है।

तत्काल टिकटों के दुरुपयोग की शिकायतें सालों से मिलती रही हैं। कई बार एजेंटों की मिलीभगत, फर्जी मोबाइल नंबर और गलत पहचान के सहारे टिकट बुक किए जाते थे। रेलवे का मानना है कि OTP-बेस्ड सिस्टम इन समस्याओं को काफी हद तक समाप्त कर देगा और असली यात्रियों को ही टिकट मिल सकेगा। इससे बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी और यात्रियों का भरोसा भी।

रेलवे पहले ही ऑनलाइन टिकटिंग में इस सिस्टम को सफलतापूर्वक लागू कर चुका है। जुलाई 2025 में ऑनलाइन तत्काल टिकटों के लिए आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन शुरू किया गया था और अक्टूबर 2025 में सभी जनरल रिजर्वेशन के लिए ऑनलाइन OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया। यात्रियों ने इन बदलावों को आसानी से अपनाया और रेलवे को टिकट बुकिंग में अधिक पारदर्शिता मिली।

समाधान दिवस में दर्ज कराई गई 19 शिकायतें  Read More समाधान दिवस में दर्ज कराई गई 19 शिकायतें 

अब यही नियम काउंटर टिकटों पर भी लागू किया जा रहा है। 17 नवंबर 2025 से रेलवे ने काउंटर पर OTP-बेस्ड तत्काल टिकट बुकिंग का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 52 ट्रेनों तक लागू किया जा चुका है। नई व्यवस्था में यात्री को बुकिंग फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। काउंटर पर ओटीपी सही बताने पर ही टिकट जारी होता है। अगर ओटीपी गलत है या मोबाइल नंबर अमान्य है, तो टिकट बुकिंग तुरंत रोक दी जाएगी।

सुप्रीमकोर्ट जजों की भी नहीं सुनती सरकार, धरना देने की मौखिक चेतावनी Read More सुप्रीमकोर्ट जजों की भी नहीं सुनती सरकार, धरना देने की मौखिक चेतावनी

रेलवे की योजना है कि जल्द ही यह सिस्टम सभी ट्रेनों और सभी स्टेशनों पर लागू कर दिया जाए। इसका उद्देश्य केवल तकनीकी सुधार करना नहीं, बल्कि टिकट वितरण प्रणाली को अधिक न्यायसंगत और सुरक्षित बनाना है। इससे टिकट बेचने में होने वाली अनियमितताओं पर रोक लगेगी और यह भी सुनिश्चित होगा कि टिकट सही यात्री को मिले।

हलिया ब्लॉक प्रमुख के गांव में विकास कार्यों की हकीकत पर उठे सवाल। Read More हलिया ब्लॉक प्रमुख के गांव में विकास कार्यों की हकीकत पर उठे सवाल।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments