Realme P4x 5G: कल लॉन्च होगा Realme का ये धाकड़ फोन, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Realme P4x 5G भारत में 4 दिसंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव है, जिसमें फोन के कई फीचर्स कंफर्म किए गए हैं। यह फोन डिजाइन, परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में अपने सेगमेंट में दमदार विकल्प साबित हो सकता है।

सबसे पहले बात कलर ऑप्शंस की करें तो Realme P4x 5G ग्रीन, पिंक और व्हाइट तीन प्रीमियम रंगों में लॉन्च होगा। कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि स्मार्टफोन को दो ओएस अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का AI रियर कैमरा सेटअप होगा, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकेगा। इसके साथ ही AI इरेज़र जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए जाएंगे। कहा जा रहा है कि इसके साथ 2MP का सेकेंडरी रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट पर चलेगा। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे तेज प्रोसेसर होगा और इसका AnTuTu स्कोर 7,80,000 से अधिक है। फोन में 18GB तक डायनामिक रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट होगा। हीटिंग कंट्रोल के लिए फोन में 5300 sqmm का बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा।

फर्जी मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन: अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सरकारों को नोटिस Read More फर्जी मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन: अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सरकारों को नोटिस

Realme P4x 5G में पावर के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन में बायपास चार्जिंग का फीचर भी होगा, जिससे गेमिंग या हैवी यूज के दौरान फोन कम गर्म होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों की ‘मनी पावर’ पर रोक लगाने की याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा Read More सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों की ‘मनी पावर’ पर रोक लगाने की याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा

कंपनी ने यह कंफर्म किया है कि फोन में 144Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान

संभावना है कि Realme P4x 5G की कीमत भारतीय बाजार में 16,000 से 20,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। हालांकि, सही कीमत लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments