
जनपद की नन्हीं अंशिका ने यूपी महोत्सव में दिखाया अपनी प्रतिभा का दम
जयदीप शुक्ला के साथ सुशील कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट इटियाथोक, गोण्डा– रविवार को शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा की होनहार छात्रा अंशिका मिश्रा के प्रतिभा की धूम प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रही। अलीगंज में आयोजित यूपी महोत्सव 2019 के मंच पर इस नन्हीं प्रतिभा का प्रदर्शन हुआ। अंशिका ने एक बार
जयदीप शुक्ला के साथ सुशील कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट
इटियाथोक, गोण्डा–
रविवार को शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा की होनहार छात्रा अंशिका मिश्रा के प्रतिभा की धूम प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रही।
अलीगंज में आयोजित यूपी महोत्सव 2019 के मंच पर इस नन्हीं प्रतिभा का प्रदर्शन हुआ। अंशिका ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भारत के सभी जिलों का नाम सुनाए,जिसका कार्यक्रम में उपस्थिति लोगों ने जोर दार तालियों से स्वागत किया।
इस दौरान अंशिका की खूब सराहना हुई साथ ही ग्रामीण परिवेश की यह नन्हीं बच्ची अपनी प्रतिभा से लखनऊ के लोगों को स्तब्ध किया। आयोजन समिति द्वारा गोंडा की गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा को मोमेंटो प्रमाण पत्र तुलसी का पौधा व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया और शुभकामाएं दी गई।
अंशिका मिश्रा भारत के सभी जिलों का नाम सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड,चैंपियन वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई खिताब अपने नाम कर चुकी है।
स्कूल के प्रधनाध्यापक मनोज मिश्र ने बताया कि यूपी महोत्सव के अध्यक्ष एन बी सिंह के आमंत्रण पर अंशिका को लखनऊ कार्यक्रम में शामिल कराया गया। वही डॉक्टर एनपी शर्मा द्वारा अंशिका को नगद धनराशि देकर सम्मानित करने के उपरांत इंटर तक की पढ़ाई का पूरा जिम्मा लेने का आश्वासन मंच से दिया है।
About The Author
Related Posts

Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List