कल्कि में छाया सृष्टि का नाम। कल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सृष्टि का नाम। अब की बार 800 पार
On
स्वतंत्र प्रभात विशेष संवाददाता नई दिल्ली
जिस घर में बेटी जन्म लेती हैं वह घर सौभाग्यशाली होता हैं। वही बेटी बड़ी होकर जब नित नए विश्व रिकॉर्ड बनाए साथ ही सेवा में भी नाम कमाए तो सीना गर्व से फलीभूत होता है। हम बात कर रहे हैं फरीदाबाद हरियाणा की लिटिल रिकॉर्ड सृष्टि गुलाटी की। सृष्टि का नाम कल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। नन्ही सृष्टि गुलाटी के नाम विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में जैसे *नृत्य, चित्रकला, पेंटिंग, बेबी शो, फ़ैशन शो, बेबी ओलिम्पिक* के अतिरिक्त सांस्कृतिक, सामाजिक ओर आध्यात्मिक आदि कार्यो में भाग लेकर सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा प्रमाण पत्र प्राप्त करने का विश्व रिकॉर्ड है।
सृष्टि के नाम सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा *प्रमाण पत्र 820 प्रमाण पत्र, 120 अवॉर्ड, 41 मेडल और 100 ट्रॉफी* प्राप्त करने का विश्व रिकॉर्ड बना है। यह रिकॉर्ड लगातार 5 साल से सृष्टि के नाम दर्ज है। माता पिता के लिए यह बड़े गर्व का विषय है की इस जमाने में हमको अब बेटी के नाम से जाना जाता है जो दिल से काबिले तारिफ है। सृष्टि फरीदाबाद हरियाणा के डी सी मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ाई करती है। कल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड के संस्थापक वरुण रस्तोगी ने कहा कि बेटी कोई भी हो छोटी हो या बड़ी सभी को एक सामान ही समाज में मान सम्मान मिलना चाहिए।
सृष्टि को हम लगातार 5 साल से देखते आ रहे हैं। यह बेटी लगातार 5 साल से समाजहित के लिए नेक ओर प्रशंसनीय कार्य कर रही है। सृष्टि गुलाटी को यह विश्व रिकॉर्ड देते हुए हम सभी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वरुण रस्तोगी ने कहा कि इस नन्ही उम्र में भी इस तरह के काम करना बहुत ही ऊर्जावान होता है। डी.सी.मॉडल.सीनियर सेकंडरी फरीदाबाद हरियाणा विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति गुप्ता ने कहा की सृष्टि की इस अभूतपूर्व सफलता के लिए हम सभी को बेहद खुशी है साथ ही यह बच्ची समाज के लिए एक आदर्श मिसाल हैं।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List