
सार्वजनिक शौचालय के लिए चयनित भूमि पर दबंग द्वारा त्रिपाल डालकर किया अबैध कब्जा
स्वतंत्र प्रभात अम्बेडकर नगर बसखारी स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालय के लिए सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा को लेकर सरकारी मुहिम रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। ग्राम पंचायत बसहिया में सार्वजनिक शौचालय के लिए चयनित भूमि पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा त्रिपाल डालकर अबैध
स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकर नगर
बसखारी
स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालय के लिए सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा को लेकर सरकारी मुहिम रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। ग्राम पंचायत बसहिया में सार्वजनिक शौचालय के लिए चयनित भूमि पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा त्रिपाल डालकर अबैध कब्जा कर लिया गया है।
शौचालय के लिए चयनित भूमि पर से अतिक्रमण हटवाने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा प्रशासन को अवगत कराते हुए जनहित में सार्वजनिक भूमि खाली कराने की मांग किया था।एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक के आदेश पर नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह,कानूनगो हुसैन अहमद के साथ लेखपाल मोहम्मद यूनुस,संतराम प्रजापति, शिवनारायण जयसवाल ,राम उजागिर के साथ भूमि की पैमाइश कर कब्जा हटाने के लिए कब्जादार को हिदायत दी।
लेकिन भूमि की पैमाइश के 3 दिन बाद भी दबंगो द्वारी अवैध कब्जा नहीं हटाने के चलते सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य अंकार में लटका हुआ है।वही इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी टांडा अभिषेक पाठक से पूछने पर बताया कि मामला संज्ञान में है इस पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List