अब एस डी एम भी करेंगे गन्ना सर्वे की जांच

अब एस डी एम भी करेंगे गन्ना सर्वे की जांच

गन्ना सर्वे की जांच के लिए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं-, जिला अधिकारी शाहजहांपुर। जिलाधिकारी ने जनपद में हो रहे गन्ना सर्वे की रेंडम चेकिंग के लिए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वर्तमान

गन्ना सर्वे की जांच के लिए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं-, जिला अधिकारी

                                   शाहजहांपुर

जिलाधिकारी ने जनपद में हो रहे गन्ना सर्वे की रेंडम चेकिंग के लिए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वर्तमान में गन्ना विकास विभाग एवं चीनी मिल कर्मियों द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है जिसमें कुल 192 कर्मचारी लगे हैं। जनपद में स्थापित 5 चीनी मिलों के अलावा बरेली जनपद की फरीदपुर चीनी मिल हरदोई जनपद की लोनी एवं रूपापुर चीनी मिल लखीमपुर जनपद की अजबापुर चीनी मिल द्वारा भी सर्वे कार्य किया जा रहा है।         

                                         गन्ना किसानों के द्वारा उत्पादित गन्ने का सही आंकलन करने के लिए बोए गए गन्ने के क्षेत्रफल का सही सर्वेक्षण एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आधारभूत कार्य है जिसे पूरी शुद्धता तत्परता एवं निष्ठा से किए जाने की आवश्यकता केदृष्टिगत वर्तमान सत्र में विभाग एवं चीनी मिल द्वारा संयुक्त रूप से गन्ना सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है सर्वे कार्य की गुणवत्ता की रेंडम जांच राजस्व अभिलेखों से कराई जाएगी यदि कहीं कोई कमी मिलती है तो इसकी रिपोर्ट जांच रिपोर्ट अधिकारी को सौंपी जाएगी प्रत्येक समिति /चीनी मिल क्षेत्र में एक या अधिक तहसीलदार नायव तहसीलदार क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों के साथ जांच करेंगे तथा अपनी जांच आख्या उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिला अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे जांच के दौरान किसानों द्वारा दिए गए अभिलेखों का मिलान भी किया जाएगा

पिछले पेराई सत्र में जिन क्षेत्रों से अधिक शिकायतें आई थी वहां पर ज्यादा जोर दिया जाएगा जांच के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील गांव को भी सूची में शामिल किया जाएगा 75182 किसानों का सर्वे किया जा चुका है तथा किसानों द्वारा घोषणा पत्र भरे गए हैं। सत प्रतिशत किसानों द्वारा घोषणा पत्र भरा जाना है जो किसान घोषणा पत्र नहीं भरेगा आगामी पेराई सत्र में उसका सट्टा नहीं चलेगा 30 सितंबर घोषणा पत्र भरने की अंतिम तारीख है पिछले पेराई सत्र के अनुसार जिले में 1.97 हैं जो चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करते हैं।

अब एस डी एम भी करेंगे गन्ना सर्वे की जांच
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel