युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुईं मौत- गांव में पसरा सन्नाट मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, युवक की संदिग्ध मौत से गांव में मातम
बस्ती। बस्तीजिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटईया गांव में एक 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया उठ जाने से परिजनों के साथ-साथ ग्रामीण भी गमगीन हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटईया गांव निवासी विशाल पुत्र रामकिशुन मंगलवार को घर पर अकेले थे। उनके पिता मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, जबकि मां पशु चराने गई थीं। पत्नी प्रीति अपनी पुत्री श्रेया और पुत्र आयुष के साथ गांव में किसी कार्य से बाहर गई हुई थीं।
बताया जाता है कि शाम करीब चार बजे जब प्रीति घर लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो विशाल अचेत अवस्था में मिले।
ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि युवक का शव कमरे में मिला है। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद मृतक की पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है तथा लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
यूपी न्यूज युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में मौत युवक की संदिग्ध मौत उत्तर प्रदेश समाचार कप्तानगंज थाना परिवार में कोहराम स्थानीय समाचार पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई बस्ती समाचार रहस्यमयी मौत बस्ती पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट गांव में शोक परिवार का दुख ग्रामीणों की मदद पुलिस जांच जारी ग्रामीण समाचार बस्ती ब्रेकिंग न्यूज़ घटनास्थल निरीक्षण बस्ती अपडेट बस्ती जिले की खबर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दुखद घटना कप्तानगंज अपडेट पुलिस विवेचना जनपद बस्ती कटईया गांव कप्तानगंज समाचार विशाल पुत्र रामकिशुन आलोक श्रीवास्तव थानाध्यक्ष कप्तानगंज ग्रामीण क्षेत्र की घटना पत्नी प्रीति श्रेया आयुष कटईया गांव समाचार घर में युवक का शव कमरे में शव मिलने से सनसनी संदिग्ध मौत का मामला बस्ती हिंदी समाचार परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया संवेदना का माहौल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मौत की जांच दरवाजा तोड़कर निकाला शव मौत के कारणों की जांच ग्रामीण क्षेत्र की खबर उत्तर प्रदेश क्राइम समाचार जांच के बाद खुलासा शोक में डूबा गांव।


Comments