फीचर्ड

खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत
सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख
चोपन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 58.75 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अवैध असलहा बरामद
बीजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन सीमा पार छिपे अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य दबोचे, बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद

शुद्ध देशी गुड़ के नाम पर मिलावटी गुड़ बेचने का आरोप, जांच की मांग

जरार व जटहां क्षेत्र में संचालित इकाइयों पर सवाल, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर पड़ सकता है असर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर। जनपद के कोतवाली पडरौना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जरार तथा थाना जटहां बाजार क्षेत्र में संचालित कुछ गुड़ निर्माण इकाइयों पर मिलावटी गुड़ तैयार किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि कथित रूप से मैदा, चीनी, टेमा एवं अन्य रासायनिक पदार्थों का उपयोग कर तैयार गुड़ को ‘शुद्ध देशी गुड़’ और ‘स्पेशल गुड़’ के नाम से पैक कर विभिन्न शहरों में भेजा जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, ऐसे उत्पादों के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी खतरे उत्पन्न हो सकते हैं। वहीं क्षेत्र के कुछ लोगों का यह भी कहना है कि गुड़ निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं उससे निकलने वाले अपशिष्ट के कारण आसपास मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय नागरिक परेशान हैं।
स्थानीय नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच और नियंत्रण के उपाय नहीं किए गए तो जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक संबंधित विभागों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है। आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार