कानपुर में चकरपुर मंडी की 40 दुकानों में लगी आग
कोई जन हानि नहीं
कानपुर। आज सुबह चकरपुर मंडी में एक स्थान पर आग लग गई , जिससे 40 दुकानें जल गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से नुकसान काफी हुआ है लेकिन अच्छी बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार थाना सचेंडी क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 14.05.2026 को प्रातः लगभग 11:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चकरपुर मंडी स्थित चबूतरा नंबर-6 पर आग लग गई है। सूचना मिलते ही सचेंडी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।
विभिन्न फायर स्टेशनों से पहुंचे फायर टेंडर्स द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर आग लगी, वहाँ कुल 44 फल एवं सब्जी की दुकानें स्थित थीं। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस एवं दमकल विभाग द्वारा मौके पर राहत एवं सुरक्षा कार्य जारी रखा गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ में प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना व्यक्त की गई है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने हेतु विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आवश्यक अग्रिम विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
kanpur breaking news fire safety India Police Action Kanpur Kanpur Fire News Hindi accident news emergency response india UP fire accident Fire brigade action Short Circuit Fire chakarpur mandi fire market fire incident shop fire kanpur mandi fire update shop damage fire sachendi police news fruit vegetable market fire


Comments