नवीनतम
फीचर्ड
सड़क सुरक्षा सद्भावना कप डॉक्टर इलेवन अम्बेडकरनगर ने 3-0 से जीता
अम्बेडकर नगर। शनिवार को खेले गए तीसरे व अंतिम मैच में डॉक्टर इलेवन ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव इलेवन अम्बेडकरनगर को 61 रनों परास्त किया। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। आमंत्रण को स्वीकार करते हुए डॉक्टर इलेवन ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनायें।
डॉक्टर आमोद ने 40 गेंद पर नाबाद 68 व डॉक्टर विमल ने 22 गेंद पर 58 रनों का योगदान दिया। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव इलेवन के लिए प्रशांत सिंह ने दो विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की पूरी टीम 12.1 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। प्रतीक ने 40 व गौरव ने 32 रन बनाए। डॉक्टर 11 के लिए डॉक्टर उत्कर्ष ने चार व डाक्टर विमल ने 3 विकेट लिये। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता प्रदान करना रहा।
प्लेयर ऑफ द मैच डॉक्टर विमल तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज व बेस्ट बल्लेबाजी का पुरस्कार डॉक्टर आमोद और बेस्ट गेंदबाजी के लिए डॉक्टर उत्कर्ष सिंह को पुरस्कृत किया गया। मैच में डॉक्टर एस एम बाकिर और अजय श्रीवास्तव कमेंटेटर की भूमिका का निर्वाहन किया। इस अवसर पर डॉक्टर जीडी वर्मा, डॉक्टर चंद्रभान प्रजापति, डॉ प्रवेश वर्मा, डॉक्टर साजन विशाल सिंह सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।


Comments