औचक निरीक्षण में सख्त दिखीं आयुक्त कुमुद सहाय, चंदवा अंचल कार्यालय को दी समयबद्ध सेवा और पारदर्शिता की नसीहत

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने मंगलवार को जिले के चंदवा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

लातेहार, झारखंड:-  प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने मंगलवार को जिले के चंदवा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए कार्यालय में संधारित विभिन्न दस्तावेजों, अभिलेखों एवं पंजियों का बारीकी से अवलोकन किया।
 
आयुक्त ने कार्यों में पारदर्शिता, तत्परता और जवाबदेही सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से लंबित प्रमाण पत्रों, दाखिल-खारिज मामलों एवं अन्य राजस्व संबंधी आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली और सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।
 
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता को समयबद्ध और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
 
राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि राजस्व संग्रहण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करने के लिए ठोस एवं प्रभावी पहल सुनिश्चित की जाए।
 
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों में हलचल देखी गई और सभी को अपने-अपने कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें