थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा लूट के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
मुकदमा उपरोक्त में पूर्व में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो
प्रयागराज। थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-566/2024 धारा-309(4)/351(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिवम पासी उर्फ गुण्डे पासी पुत्र राजबली पासी निवासी ग्राम सरायमंसूर हाकिमपट्टी थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-04.05.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत सैदाबाद नहर पुलिया स्थित पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक-21.09.2024 को वादी मुकदमा थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत जबरदस्ती मोटरसाइकिल रोकवाकर उनसे मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व 1500/- रूपये छीन लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना हण्डिया पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-566/2024 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त में पूर्व में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
अवैध तरीके से बालू व मिट्टी का खनन करके बेचने वाला अभियुक्त थाना बहरिया पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार।
थाना बहरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-49/26 धारा-303(2)/112/191(2)/351(3) भा0न्या0सं0 व 3/5 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 कासिम मलिक पुत्र मलिक वसीक अहमद निवासी ग्राम हसनपुर मय चक मंसूरपुर थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना बहरिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-04.05.2026 को थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत बजाज एजेंसी बहरिया के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जुगनीडीह स्थित तालाब से अवैध तरीके से खनन कर मिट्टी/बालू उठा जाया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना बहरिया पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-49/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।*
सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-286/25 धारा-126(2)/125/288/324(4)/115(2)/351(3)/190/191(2)/191(3)/109(1)/223/61(2)/3(5) भा0न्या0सं0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विपिन पाल पुत्र आदित्य पाल निवासी ग्राम बभनकुइया थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-04.05.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत रिंग रोड अण्डर पास से के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-15.08.2025 को चार पहिया वाहन से अपने चाचा विजय बहादुर पुत्र स्व० रामखेलावन के पैरालेसिस बीमारी के इलाज हेतु साथ ले जा रहे दिवाकर गौतम पुत्र लाल बहादुर व शशिकर गौतम पुत्र लाल बहादुर गौतम निवासीगण आलेमऊ थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को उपरोक्त बाल अपचारियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना सरायइनायत क्षेत्रांतर्गत सहसों स्थित कमल वाटिका गेस्ट हाउस के सामने से जा रहे रैली में उक्त कार को रोककर लाठी डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायइनायत पर मु0अ0सं0-286/2025 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । पूर्व में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह तथा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।


Comments