एम एल सी रतनपाल ने लिया जलभराव का संज्ञान,ऊंची होगी सड़क
बे मौसम की तेज बरसात ने करोड़ों की लागत से बने नाला निर्माण की पोल खोल कर रख दी।
रूद्रपुर, देवरिया। बे मौसम की तेज बरसात ने करोड़ों की लागत से बने नाला निर्माण की पोल खोल कर रख दी। नाला बनने के बाद भी खजुहा चौराहे से मंदिर मार्ग में जगह-जगह जल भराव हो गया। दुर्गा मंदिर के सामने तो इतना पानी लग गया कि बाढ़ आई हो। एक सभासद ने दबी जबान कहा कि नाला का निर्माण पूर्व मंत्री के चहेते ने कराया है। बता दें कि उक्त सड़क का निर्माण एमएलसी डॉक्टर रतनपाल सिंह ने ही कराया था। जल भराव की खबर लगते ही वे रुद्रपुर पहुंचे।
उन्होंने तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा और नायब तहसीलदार अनिल तिवारी तथा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को तलब किया। मौके पर ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह से इस संबंध में वार्ता की। वही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को भी समस्या से अवगत कराया। श्री सिंह ने जनता की बेहद मांग पर नाथ बाबा मंदिर से होकर निवही मार्ग तक की जर्जर सड़क को चौड़ा करने व उसकी रिपेयरिंग करने की बात भी कही। ऐसा होने से खजुहा चौराहे पर जाम की समस्या कम हो सकती है।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही बस स्टेशन का स्वरूप भी बदलेगा। इस अवसर पर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता छट्ठेलाल निगम तथा सभासद सज्जाद अली भी मौजूद रहे।
बिजली के लिए काल बन रही बरसात
रूद्रपुर, देवरिया। बुधवार से शुरू हुई आंधी व बरसात बिजली के लिए काल बन रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत जगहों पर किसी प्रकार बिजली बहाल हो पाई थी की पुनः आए आंधी व बरसात ने बत्ती गुल कर दी। बुधवार को शाम होते ही तेज आंधी व तूफान तथा उसके बाद हुई बरसात ने पूरे तहसील क्षेत्र की बिजली गुल कर दी। कस्बे में लगभग 20 घंटे बाद बिजली बाहर हुई तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बहाल होने में 2 से 3 दिन का समय लग गया। आंधी व तूफान से जर्जर पोल व तार टूट कर बिखर गए।
स्थिति यह है कि हल्की बरसात में भी महीगंज उप केंद्र से फीडर को दी जाने वाली हाईटेंशन लाइन भी अक्सर फाल्ट हो जाया करती है। जिससे घंटों आपूर्ति बाधित हो जाती है। रविवार को दोबारा आई आंधी बरसात ने एक बार पुनः बिजली व्यवस्था चौपट कर दी। वहीं सोमवार को फिर कड़कती गरजती बिजली के साथ बरसात हुई जिससे पूरे क्षेत्र में सड़के कीचड़ युक्त हो गई। लोगों का कहना है कि हल्की बरसात व हल्की हवा भी रुद्रपुर क्षेत्र की बिजली के लिए काल बन जाती है। तार व पोल इतने जर्जर है कि वे हल्की हवा का भी दबाव नहीं झेल पाते हैं।
देवरिया रूद्रपुर खजुहा चौराहा बे मौसम तेज बरसात नाला निर्माण मंदिर मार्ग जल भराव दुर्गा मंदिर बाढ़ जैसी स्थिति करोड़ों की लागत से बने नाला निर्माण की पोल खुली। नगर में बरसात के बाद जगह-जगह जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई खासकर खजुहा चौराहे से मंदिर मार्ग तक और दुर्गा मंदिर के सामने भारी पानी भर गया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय जनप्रतिनिधि ने बताया कि नाला निर्माण पूर्व मंत्री के चहेते द्वारा कराया गया था वहीं यह सड़क एमएलसी डॉक्टर रतनपाल सिंह द्वारा बनवाई गई थी। जलभराव की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा जिससे खजुहा चौराहे पर जाम की समस्या कम हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही बस स्टेशन का स्वरूप बदला जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि और भाजपा नेता छट्ठेलाल निगम तथा सभासद सज्जाद अली मौजूद रहे। इसी बीच देवरिया में बिजली व्यवस्था भी भारी बारिश और आंधी से प्रभावित रही। बुधवार से शुरू हुई आंधी और बारिश ने बिजली आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर कई दिन तक बिजली बाधित रही। हल्की बारिश और हवा में भी जर्जर पोल और तार टूटकर गिर गए जिससे बार-बार फॉल्ट की स्थिति बनती रही। लोगों का कहना है कि जर्जर बिजली व्यवस्था और कमजोर ढांचे के कारण हल्की बारिश भी पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को ठप कर देती है जिससे आम जनजीवन प्रभावित होता है।


Comments