फीचर्ड
राजनीति
संत एंथोनी कालेज में जनगणना हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ
प्रतापगढ़। संत एंथोनी इंटर कालेज प्रतापगढ़ में जनगणना 2026-27 हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजर की तीन दिवसीय प्रारंभ प्रशिक्षण में कुल 165 प्रगणक एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी लोग पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करे जिससे जनगणना करते समय किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
मन में जो भी शंकाएं हो उसका समाधान प्रशिक्षण कक्ष में अवश्य कर ले।मास्टर ट्रेनर द्वारा जनगणना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर इओ नगर पालिका राकेश कुमार ,खंड शिक्षा अधिकारी नगर संतोष वर्मा, सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा, शशांक कुमार उमरवैश्य ,संदीप कुमार यादव मौजूद रहे।
pratapgarh news प्रतापगढ़ समाचार स्वतंत्र प्रभात समाचार प्रगणक प्रशिक्षण Population Census India Census 2026-27 India सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम Census Training India जनगणना 2026 संत एंथोनी कॉलेज प्रतापगढ़ Census Enumerator Training Supervisor Training Program अनुष्का शर्मा एसडीएम Uttar Pradesh Census जनगणना तैयारी नगर पालिका प्रतापगढ़ प्रशासनिक प्रशिक्षण सरकारी योजना उत्तर प्रदेश डेटा संग्रहण भारत Pratapgarh Administration


Comments