आंधी-बारिश में करंट की चपेट से दुधारू भैंस की मौत

किसान को भारी नुकसान

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | पटना के धनरुआ से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 

धनरुआ थाना क्षेत्र के रेडविगहा गांव में आंधी-बारिश के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से एक दुधारू (गर्भवती) भैंस की मौत हो गई। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान धनंजय कुमार (पिता मन्नु यादव) रोज की तरह अपनी भैंस को चारा खिलाकर घर में बांधकर रखे थे। इसी बीच अचानक आई तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली लाइन में फॉल्ट हो गया, जिससे घर के पास करंट फैल गया और भैंस उसकी चपेट में आ गई। करंट लगने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली तार और खुले कनेक्शन की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। आंधी-तूफान के दौरान अक्सर तार टूट जाते हैं या उनमें करंट फैल जाता है, जिससे इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों को जल्द बदलने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

महाकुंभ भगदड़: हाईकोर्ट ने कहा—मुआवजा दावों का फैसला 30 दिन में जिला प्रशासन करे, आयोग नहीं Read More महाकुंभ भगदड़: हाईकोर्ट ने कहा—मुआवजा दावों का फैसला 30 दिन में जिला प्रशासन करे, आयोग नहीं

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें