गांव से बारात लेकर गया अधेड़ गायब, हाइवे किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मिला जला शव ग्रामीणों में आक्रोश

बस्ती जिले केछावनी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केछावनी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
 
मामले की संवेदनशीलता और तनाव को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। बुधवार रात में छावनी के रमहटिया  गाँव के पास स्थित टावर के पास राहगीरों ने एक शव पड़ा देखा जिसकी शिनाख्त 50 वर्षीय गया प्रसाद वर्मा पुत्र राम सुजग वर्मा निवासी शंकरपुर कुचनपुरवा के रूप में हुई है।
.
मृतक पेशे से चालक था।स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव पर जलने के फफोले के निशान पाए गए हैं, जिससे यह मामला सड़क दुर्घटना का नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है।
 
घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग और स्वजन मौके पर एकत्रित हो गए और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
 
स्थिति बिगड़ती देख सीओ ने सर्किल व समीपवर्ती थानों से अतिरिक्त बल बुला लिया। वर्तमान में छावनी समेत पांच थानों की पुलिस फोर्स भारी संख्या में मौके पर मौजूद है।
 
मृतक के पिता राम सुजग वर्मा ने विक्रमजोत चौकी इंचार्ज पर हत्या कराने व पड़ोसी से विवाद में पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पर गांव की एक लड़की ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी विक्रमजोत से शिकायत की थी।
 
उसी मामले की जांच में पुलिस मृतक घर गई थी। आरोपित घर पर नहीं मिला था। सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पांच थानों की पुलिस सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात हैं।
 
फोरेंसिक, स्वाट व सर्विलांस टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।बता दें कि चालक गया प्रसाद मंगलवार की रात्रि में वाहन लेकर अपने गांव से बारात लेकर परसरामपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव गया था और देर रात्रि वहां से वाहन सहित गायब हो गये।
 
सूचना मिलने पर स्वजन भी खोजबीन में जुट गये । गया प्रसाद की मोबाइल बंद बता रही थी और रमघटिया के पास हाइवे के बगल उसका शव अधजला मिला ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें