कांग्रेसियों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर किया प्रदर्शन

इस दौरान समस्त कांग्रेसी उपस्थित रहे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व मे इंटर कॉलेज संग्रामगढ़ के भूतपूर्व प्रिंसिपल व नेता विपक्ष प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी,मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला,लालगंज ब्लॉक प्रमुख ई. अमित सिंह, नगर पंचायत लालगंज अध्यक्ष पति संतोष द्विवेदी जिला पंचायत सदस्य रघुनाथ सरोज उर्फ रघुराई, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष केडी मिश्रा,लाल जी यादव, जिला पंचायत सदस्य अशोक धर द्विवेदी रामकृपाल सरोज सिंटू मिश्रा शैलेन्द्र मिश्रा मासूम हैदर आदि कांग्रेस विधान मण्डल दल नेता आराधना मिश्रा मोना के निर्देशानुसार गुरुवार को लालगंज स्थित पूर्व पीएम आयरन लेडी स्व इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत स्मार्ट मीटर प्रीपेड के विरोध मे हाथों मे तख्ती बैनर आदि लेकर दहाड़े मार नारेबाजी करते हुए तहसील लालगंज मे राज्यपाल संबोधित ज्ञापन एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा को सौंपा गया।
 
जिलाध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने बताया कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन करते हुए विद्युत उपभोक्ताओं के ऊपर जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर थोपे जाने का कांग्रेस दल पुरजोर विरोध करता है।कांग्रेस दल जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है और आगे भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।इस दौरान समस्त कांग्रेसी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments