छातापुर में अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासन का छापा, सीलबंद

डीएम के निर्देश पर संयुक्त टीम की कार्रवाई, कागजात जब्त; अतिक्रमण भी हटाया गया

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | सुपौल के छातापुर से संवाददाता राजू झा की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश


जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को मुख्यालय स्थित बस पड़ाव से पूरब रानीपट्टी वितरणी नहर किनारे अवैध रूप से संचालित एक निजी नर्सिंग होम पर प्रखंडस्तरीय धावा दल ने छापेमारी कर उसे सीलबंद कर दिया।

बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रभारी सीओ राकेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार, हेल्थ मैनेजर रविन्द्र कुमार शर्मा एवं थानाध्यक्ष प्रमोद झा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और नर्सिंग होम में सघन जांच की। टीम ने सभी कक्षों का निरीक्षण करते हुए कुछ चिकित्सा सामग्री एवं अस्पताल से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात जब्त कर लिए।

छापेमारी के दौरान त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, प्रभारी सीओ राकेश कुमार ने नर्सिंग होम के आगे नहर किनारे किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटवाया।

प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के संचालकों में हड़कंप मच गया है। बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है और अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम को सीलबंद कर दिया गया है।

अंतिमा तिवारी ने कॉलेज में किया टॉप अंशिका को मिला दूसरा स्थान Read More अंतिमा तिवारी ने कॉलेज में किया टॉप अंशिका को मिला दूसरा स्थान

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें