धनरूआ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पारिवारिक कलह बनी वजह

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | पटना के धनरुआ से संवाददाता की रिपोर्ट

प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश


धनरूआ थाना क्षेत्र के ग्राम बुलाकीबीघा में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सन्टु रविदास (35 वर्ष), पिता मुनारिक रविदास, निवासी ग्राम सैदपुरा, थाना नगरनौसा, जिला नालंदा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपने ससुराल बुलाकीबीघा आया हुआ था।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना उस समय हुई जब घर के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। अंदर जाकर देखा गया तो युवक फंदे से लटका हुआ था। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

श्रीभूमि जिले के सिंगलाछड़ा बाजार की सड़क बनी जलभराव का केंद्र, लोगों में आक्रोश Read More श्रीभूमि जिले के सिंगलाछड़ा बाजार की सड़क बनी जलभराव का केंद्र, लोगों में आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही धनरूआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हर पहलू से छानबीन की जा रही है।

गाजीपुर में लड़की की हत्या पर बवाल, सपा डेलिगेशन पर पथराव; कांग्रेस बोली- सीबीआई जाँच हो Read More गाजीपुर में लड़की की हत्या पर बवाल, सपा डेलिगेशन पर पथराव; कांग्रेस बोली- सीबीआई जाँच हो

About The Author

Post Comments

Comments