आमने-सामने की टक्कर में मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल 

रामजानकी मार्ग पर चकिया गांव के पास दर्दनाक हादसा, देवीपाटन से दर्शन कर लौट रहे थे मां-बेटा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग परदेर रात एक भीषण सड़क हादसे में मां की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों देवीपाटन धाम से दर्शन कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के डिहुकपुरवा निवासी संतराम पुत्र रामराज ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका ममेरा भाई मनोज विश्वकर्मा अपनी 61 वर्षीय मां आरती देवी के साथ देवीपाटन दर्शन कर लौट रहा था। देर रात कुदरहा पहुंचने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहे थे।
 
जैसे ही वे चकिया गांव के पास रामजानकी मार्ग पर पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल, जिस पर तीन युवक सवार थे, ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान आरती देवी की मृत्यु हो गई।
 
वहीं, गंभीर रूप से घायल मनोज विश्वकर्मा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक नशे की हालत में थे और घटना के बाद मौके से फरार हो गए, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।इस संबंध में चौकी प्रभारी कुदरहा उमेश सिंह ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार