होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण

जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु समुचित प्रबंध

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम, डायट परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों एवं निगरानी प्रणाली की गहन समीक्षा की गई।

IMG-20260425-WA0041

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण सतर्कता के साथ सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता कदापि स्वीकार नहीं की जाएगी।

नन्हें हाथों ने उकेरा 'स्वच्छ और हरित भारत' का सपना Read More नन्हें हाथों ने उकेरा 'स्वच्छ और हरित भारत' का सपना

IMG-20260425-WA0015

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बाजारशुक्ल पुलिस की बड़ी कार्रवाई Read More ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बाजारशुक्ल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अधिकारियों द्वारा केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि अभ्यर्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने दें। साथ ही, परीक्षा के दौरान सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश पत्र जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल Read More मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार