कानपुर में एम एस सी की छात्रा को हवस का शिकार बनाने वाले कांस्टेबल को दिखाया जेल का रास्ता

आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार का जेल का रास्ता दिखाने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। यहां कानून के रक्षक पुलिस वाले भी बलात्कार जैसी घटनाओं को देने में किसी के पीछे नहीं हैं। ऐसी ही एक घटना में नौकरी और शादी का झांसा देकर एक कांस्टेबल ने एम एससी की छात्रा के साथ रेप किया। छात्रा की रिपोर्ट पर उसे गिरफ्तार करके जेल का रास्ता दिखाया गया है।
 
आरोप है कि इस दौरान कांस्टेबल ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। जब छात्रा ने कांस्टेबल पर शादी के लिए दबाव डाला, तो उसने विवाह करने से इनकार कर दिया। साथ ही आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने शिकायत की, तो वह अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस छात्र की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही मामले की जांच कर रही है। 
 
प्राप्त विवरण के मुताबिक  रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरोपी कांस्टेबल योगेंद्र से पीड़ित छात्रा की मुलाकात जनवरी 2026 में ट्रेन में हुई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस को रावतपुर थानाक्षेत्र निवासी एमएससी छात्रा ने बताया वह एक हॉस्टल में रहकर गणित विषय से एमएससी और प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रही है। छात्रा के मुताबिक 19 जनवरी 2026 को कानपुर सेंट्रल से आगरा परीक्षा देने जाते समय उसकी मुलाकात रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल योगेंद्र सिंह से हुई थी। योगेंद्र ने बताया कि वह सिपाही की ट्रेनिंग कर रहा है।
 
पीड़ित छात्रा ने बताया बातचीत के बाद कांस्टेबल योगेंद्र ने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और बातचीत शुरू हो गई। इसी दौरान योगेंद्र ने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने मेरी मां से भी बातचीत की और आश्वासन दिया कि शादी के साथ-साथ नौकरी भी लगवा देगा। छात्रा का आप है कि 22 फरवरी 2026 की रात योगेंद्र ने उसे रिजर्व पुलिस लाइन के पास बुलाया और जबरन रेप किया।
 
इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। करीब 2 महीने तक फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा। 8 अप्रैल को कांस्टेबल ने बुलाकर उसके साथ फिर रेप किया और बोला कि अब न शादी करूंगा और न ही नौकरी लगवाऊंगा। साथ ही आरोपी कांस्टेबल ने शिकायत करने पर अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार का जेल का रास्ता दिखाने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments