संग्रामपुर पुलिस द्वारा वांछित व 20 हजार रुपये का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार 

अमेठी द्वारा पुलिस टीम को 20,000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग व अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत  क्षेत्राधिकारी अमेठी  मनोज कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी में वांछित व 20 हजार रुपये का ईनामिया अभियुक्त ललित पुत्र पुत्तीलाल निवासी चकधरपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया है।
 
थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था ।उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस टीम को 20,000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें