इंडोरामा पब्लिक स्कूल के जिला टापर अहान सिन्हा सहित मेधावियों को समाजसेवी ने किया प्रोत्साहित
सभी पचासी विद्यार्थियों ने फस्ट डिवीजन मे परीक्षा उत्तीर्ण किया
कमरौली अमेठी। जनपद अमेठी के प्रतिष्ठित विद्यालयों मे शुमार औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर स्थित इंडोरामा पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र अभिनव सिन्हा एवं अंशिता सिन्हा के होनहार सुपुत्र अहान सिन्हा ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा मे 99.6% अंकों के साथ जनपद अमेठी मे टाप किया वहीं विनय कंसल एवं इंदू कंसल की होनहार सुपुत्री अवनि कंसल ने 99%अंक अर्जित कर विद्यालय मे दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा सुरेश यादव एवं सुमन देवी के होनहार सुपुत्र आदित्य कुमार यादव तथा अरुण कुमार यादव एवं रेनू यादव के होनहार सुपुत्र श्रेयांश यादव ने संयुक्त रुप से 97.6%अंक प्राप्त कर विद्यालय मे तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इन होनहारों ने विद्यालय के साथ साथ पूरे जनपद का नाम रोशन किया है जिससे लोगों का शुभकामनाएं देने का सिलसिला अनवरत जारी है वहीं सामाजिक कार्यों के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि के प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी ने इंडोरामा पब्लिक स्कूल पहुंचकर शिक्षा क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रिंसीपल डॉ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी से मुलाकात कर उनके कुशल नेतृत्व मे यह विशिष्ट उपलब्धि हेतु बतौर संस्था प्रबंधक राधाकृष्ण प्रतिमा भेंटकर शुभकामनाएं दी।
होनहार विद्यार्थियों तथा श्रेयांश यादव की अनुपस्थिति मे उनके माता पिता को प्रिंसीपल डॉ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी के साथ बतौर संस्था प्रबंधक प्रोत्साहन प्रमाण पत्र एवं पेन भेंटकर प्रोत्साहित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विगत कयी वर्षों से यह विद्यालय शिक्षा क्षेत्र मे बहुत ही उत्कृष्ट योगदान दे रहा है जो कि क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण है और यह भी कहा कि इस विद्यालय के कुशल शिक्षकों की कुशल कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन से ही विद्यालय नित नई ऊंचाइयों पर जा रहा है।
समाजसेवी पी के तिवारी ने प्रिंसीपल डॉ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी,विनीत सर,दीपक सर,गुंजन मैम,नीना मैम,मनीभूषण सर,अरविंद सर,एनडी सर,अतुल सर,दिनेश सर,विपिन जोशी सर,राजीव सर,उजमा सुहैल एवं समस्त विद्यालय परिवार की शिक्षा के प्रति समर्पण भाव की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी वहीं होनहार विद्यार्थियों तथा विद्यालय परिवार ने संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए समाजसेवी पी के तिवारी का धन्यवाद किया बताते चलें कि इंडोरामा पब्लिक स्कूल हाईस्कूल के सभी पचासी विद्यार्थियों ने फस्ट डिवीजन मे परीक्षा उत्तीर्ण किया।
यूपी न्यूज Education News UP शिक्षा समाचार अमेठी समाचार education success news मेधावी छात्र सम्मान Student Achievement News Student Felicitation Program Local News Amethi CBSE result 2026 school topper list school performance news academic excellence India inspiring student story amethi school topper ahan sinha topper indorama public school meritorious students amethi 99.6 percent cbse bright students india district topper amethi cbse high school result youth achievement india social worker encouragement छात्र सफलता


Comments