बिना शुल्क जमा किये चल रहा था ईंट भट्ठा, कार्रवाई में टिपर जब्त

भठ्ठा स्वामी को बकाया विनियमन शुल्क जमा किए जाने हेतु भठ्ठे पर जाकर खनन विभाग द्वारा कई बार नोटिस दिया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। खान निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया है कि जनपद में बिना विनियमन शुल्क जमा किए भट्ठे के संचालन करने पर उनके विरूद्ध लगातार नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में 18 अप्रैल को तहसील लालगंज के ग्राम मेढ़ावा में स्थित मे० गोविन्द ब्रिक फील्ड प्रो० महिमा सिंह द्वारा वर्ष 2023-24 व 2025-26 में बिना विनियमन शुल्क जमा किए ईंट बनाने हेतु प्रयोग में लायी जाने वाली मिट्टी का खनन करते हुए भठ्ठे का संचालन किया जा रहा था। जिससे राजस्व की क्षति हो रही थी। भठ्ठा स्वामी को बकाया विनियमन शुल्क जमा किए जाने हेतु भठ्ठे पर जाकर खनन विभाग द्वारा कई बार नोटिस दिया गया।
 
परन्तु भठ्ठा स्वामी द्वारा विनियमन शुल्क की धनराशि जमा नहीं करायी गयी, जिस कारण नायब तहसीलदार रामपुर खास तहसील लालगंज, क्षेत्रीय लेखपाल व खान निरीक्षक एवं थाना लालगंज के पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए हुए भट्ठे पर कार्यरत  मिट्टी से लदी हुयी एक टिपर पकड़ कर थाना लालगंज की अभिरक्षा में दिया गया है। खान निरीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद में बिना बिनियमन शुल्क जमा किए गये समस्त ईट भट्ठों को चिन्हित कर उस पर कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें