प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी और प्रगति पथ का हुआ विमोचन 

कार्यक्रम की शुरुआत मीरा तिवारी की वाणी वंदना से हुई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। शहर के सिद्धार्थ होटल में जनपद सुल्तानपुर की लोकप्रिय कवयित्री एवं सुप्रसिद्ध लेखिका प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी एवं प्रगति पथ का विमोचन संपन्न हुआ।इस अवसर पर प्रज्ञा तिवारी ने कहा कि उन्होंने सैकड़ो कविताएं लिखी है और धीरे-धीरे सब का प्रकाशन होना है।उन्होंने कहा कि पुस्तक का प्रकाशन व विमोचन पत्रकार अखिल नारायण सिंह के सहयोग के बिना संभव नहीं था। इस दौरान प्रज्ञा तिवारी का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मीरा तिवारी की वाणी वंदना से हुई। 
 
इस अवसर पर सभी कवयित्रियों ने अपने अपने काव्य पाठ के माध्यम से पुस्तक की लेखिका प्रज्ञा तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस दौरान मीरा तिवारी,पूनम मिश्रा ,महाश्वेता राजे सिंह, चांदनी दुबे ,डॉक्टर रंजीता समृद्धि और नाजो नाज ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में सभी कवयित्रियों को शाल,सम्मान पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यू एंजिल्स कालेज की प्रबन्धिका डॉ शाहिदा ने किया।  मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानपुर से लोकप्रिय कवयित्री प्रतिभा पांडे उपस्थित रही।कवयित्री चांदनी दुबे ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।
 
कार्यक्रम के आयोजक पत्रकार अखिल नारायण सिंह ने सभी आगंतुकों का सम्मान शाल एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया।इस अवसर पर डॉ हरिकेश बहादुर सिंह ने कहा कि पत्रकार सुमन समाचार पत्र नए लेखकों के प्रोत्साहन का एक उचित माध्यम है जिसकी शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह जी ने की थी।उसी कार्य को आगे बढ़ाने का काम अखिल नारायण सिंह कर रहे हैं।डॉ संगम लाल त्रिपाठी भंवर ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए प्रज्ञा तिवारी को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संयोजन नियाज प्रतापगढ़ी ने किया।
 
उन्होंने कहा कि आज के समय में जिस तरह से साहित्य व समाज और रिश्तों के प्रति फिक्र व एहसास प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक में दिखी और पढ़ने को मिला ये वास्तव में एक सच्ची कलमकारा की पहचान है। साहित्यकार व संरक्षक प्रेम कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।इस अवसर पर समाज सेवी श्याम शंकर द्विवेदी,संजय द्विवेदी,डॉ.शमीम ख़ान,रामकेवल पुष्पाकर,रिजवान अहमद,मोहम्मद अनीस एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments