बजरिया में चला हूटर, प्रेशर हॉर्न व मॉडिफाइड साइलेंसर के विरूद्ध चैकिंग अभियान 

श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशन में आज संभागीय परिवहन कार्यालय कानपुर व कानपुर पुलिस के अधिकारियों द्वारा बजरिया स्थित मोटर पार्ट्स की दुकानों पर प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, आदि के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशन में आज संभागीय परिवहन कार्यालय कानपुर व कानपुर पुलिस के अधिकारियों द्वारा बजरिया स्थित मोटर पार्ट्स की दुकानों पर प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, आदि के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
 
दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वे किसी भी प्रकार के हूटर, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर की बिक्री नहीं करेंगे और न ही किसी वाहन में फिट करेंगे। यदि ऐसा पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।.
 
 
               आज दिनांक 20.04.2026 को सघन चेकिंग अभियान में मंजय सिंह सहायक पुलिस आयुक्त यातायात कमिश्नरेट कानपुर नगर, कहकसा एआरटीओ कानपुर नगर के नेतृत्व में विनीत कुमार प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज, अरविन्द कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक बजरिया मय पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र बजरिया में स्थित मोटरसाइकिल के पार्ट्स की दुकानों पर मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न आदि के सम्बन्ध में सघन चेकिंग की गयी।
 
शासन तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये गये दिशा निर्देशोंसे अवगत कराया गया तथा हिदायत किया गया ।

About The Author

Post Comments

Comments