नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
उत्तर प्रदेश में कानपुर से ‘सूर्य रथ’ की शुरुआत—हर घर सोलर का अभियान तेज
भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को सतत, सुरक्षित एवं किफायती बनाया जा सकता है
कानपुर। उत्तर प्रदेश में प्रथम बार कानपुर नगर से आज ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम (CAP) का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन यूपी नेडा के सहयोग से नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (NSEFI) तथा रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट (RMI) द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देना तथा आम नागरिकों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीलिमा कटियार, विधायक, कल्याणपुर तथा दीक्षा जैन (IAS), मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर उपस्थित रहीं तथा विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार सिंह, परियोजना निदेशक की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर राकेश पाण्डेय, परियोजना अधिकारी, यूपी नेडा द्वारा सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम के अंतर्गत संचालित किए जाने वाले विभिन्न जागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
उन्होंने बताया कि यह पहल शहरी क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर को अपनाने की प्रक्रिया को तेज करने, नागरिकों को योजना से जोड़ने तथा उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी लाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। विधायिका नीलिमा कटियार ने अपने संबोधन में कार्बन उत्सर्जन, जलवायु परिवर्तन एवं सोलर पैनल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकता है, बल्कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को सतत, सुरक्षित एवं किफायती बनाया जा सकता है।
पर्यावरण संरक्षण यूपी समाचार Renewable energy India PM Surya Ghar Yojana Solar Rooftop Scheme government scheme UP Kanpur News Today sustainable development India green energy India solar energy india rooftop solar up kanpur solar initiative surya rath campaign up neda program nsefi india rmi initiative clean energy mission solar panel awareness climate change awareness carbon emission reduction energy saving india urban solar program बिजली बचत योजना सौर ऊर्जा अभियान हर घर सोलर


Comments