रामपुर बरकोनिया पुलिस को मिली सफलता, पशु तस्कर धराया

गौ तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, 02 राशि गोवंश सकुशल बरामद

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में जनपद में गौ-तस्करी, अन्तर्राज्यीय गौ-तस्करों एवं वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।दिनांक 19.04.2026 को समय करीब 01:00 बजे रात्रि में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरकोनिया स्थित पुराने पंचायत भवन के आगे पुलिया के पास से अभियुक्त संजय ठाकुर पुत्र गोरख ठाकुर निवासी हुसरु थाना खरौंधी, जनपद गढ़वा (झारखण्ड), हाल पता ग्राम दिनारी थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, को गिरफ्तार किया गया ।

मौके से 02 राशि गोवंश बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0 41/26 धारा 3/5A/5B/8 उ0प्र0 गौ हत्या निवारण अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रामनिवास यादव, थाना रामपुर बरकोनिया, का0 दीपक मिश्र शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें